Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Grand Independence Day Sale
search-icon-img
Advertisement

Uttarakhand Landslide: गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन, उत्तरकाशी के नालूपानी-नगून क्षेत्र में आवाजाही रुकी, चारधाम यात्रा प्रभावित

Uttarakhand Landslide: उत्तरकाशी के विभिन्न स्थानों पर पिछले 36 घंटे से लगातार हो रही बारिश के कारण नालू पानी व नगून के पास भूस्खलन होने और मलबा आने से गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग बार-बार बाधित हो रहा है। वहीं, उत्तराखंड में...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
उत्तरकाशी में भारी बारिश के बाद भूस्खलन से नलूपाणी के पास गंगोत्री नेशनल हाईवे बंद हो गया। फोटो: पीटीआई
Advertisement

Uttarakhand Landslide: उत्तरकाशी के विभिन्न स्थानों पर पिछले 36 घंटे से लगातार हो रही बारिश के कारण नालू पानी व नगून के पास भूस्खलन होने और मलबा आने से गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग बार-बार बाधित हो रहा है। वहीं, उत्तराखंड में हो रही भारी बारिश के कारण चारधाम यात्रा पर असर पड़ा है।

जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, मार्ग को साफ करने के लिए प्रशासन की कई टीम मौके पर मौजूद है लेकिन बारिश और गिरते पत्थरों के कारण मलबा हटाने में दिक्कतें आ रही हैं।

Advertisement

उन्होंने बताया कि कुछ देर रास्ता खुलने के बाद बारिश के साथ पहाड़ी से पुनः मलबा आ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशासन अलर्ट मोड पर है। बुधवार से हो रही बारिश के कारण नालूपानी व नगून की पहाड़ी से लगातार गिरते पत्थरों और मलबे के कारण बार-बार मार्ग बंद होने से यात्रियों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Advertisement

Advertisement
×