Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

Uttarakhand Crime Case: देहरादून में शिक्षिका की संदिग्ध मौत, पति और ननद की गिरफ्तारी के बाद जांच में तेजी

Uttarakhand Crime Case: देहरादून जिले के हर्रावाला क्षेत्र में विवाह के आठ माह बाद एक सरकारी स्कूल की शिक्षिका सृष्टि कंडारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पुलिस ने शनिवार को उसके पति और ननद को गिरफ्तार कर...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सांकेतिक फोटो
Advertisement

Uttarakhand Crime Case: देहरादून जिले के हर्रावाला क्षेत्र में विवाह के आठ माह बाद एक सरकारी स्कूल की शिक्षिका सृष्टि कंडारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पुलिस ने शनिवार को उसके पति और ननद को गिरफ्तार कर लिया।

देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने संवाददाताओं को बताया कि गवाहों के बयान और साक्ष्यों के आधार पर सृष्टि के पति सौरभ खत्री (36) और उसकी 37 वर्षीय बहन को गिरफ्तार किया गया है।

Advertisement

सृष्टि बुधवार सुबह हर्रावाला स्थित अपने ससुराल के घर के एक कमरे में कथित रूप से फंदे से लटकी पाई गई थी, जिसके बाद ससुराल वाले उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Advertisement

पुलिस को अस्पताल से उसकी मौत की जानकारी मिली थी। टिहरी के एक सरकारी स्कूल में शिक्षिका सृष्टि का विवाह नवंबर 2025 में खत्री के साथ हुआ था जो उत्तराखंड सचिवालय में कार्यरत है। डोबाल ने बताया कि 29 जुलाई को सृष्टि की मौत के बाद उसकी मां सीमा कंडारी ने बताया कि उनकी पुत्री को विवाह के बाद से ही उसके ससुराल वाले दहेज तथा अन्य बातों के लिए मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे और उन्होंने बेटी की हत्या किए जाने का आरोप लगाया।

शिक्षिका की मां की शिकायत के आधार पर खत्री, उसकी मां तथा उसकी बहन के खिलाफ डोईवाला पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 80(2) के तहत मामला दर्ज किया गया। डोबाल ने बताया कि घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए मामले की जांच के लिए डोईवाला की पुलिस क्षेत्राधिकारी वन्दना वर्मा के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गयी।

उन्होंने बताया कि टीम ने सृष्टि की मां तथा अन्य गवाहों के बयान दर्ज किए। इस दौरान पुलिस टीम को उसकी मां ने एक वीडियो भी उपलब्ध कराया जिसमें उनकी बेटी ने शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा उसे लगातार प्रताड़ित किये जाने की बात बताई थी।

एसएसपी ने कहा कि यह वीडियो एक सोशल मीडिया मंच पर भी अपलोड हुआ था जिसपर देश भर से प्रतिक्रियाएं आयी थीं और लोगों में इसे लेकर बहुत आक्रोश था । ऐसी घटना को पूरे समाज को झकझोरने वाला बताते हुए डोबाल ने कहा कि पुलिस इस मामले में त्वरित अदालत के माध्यम से दोषियों को कठोर सजा दिलाने का प्रयास करेगी ।

Advertisement
×