Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

Uttarakhand Accident : उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा... खाई में गिरी बोलेरो, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

पौड़ी में सड़क हादसे में परिवार के छह सदस्यों की मौत, एक घायल

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सांकेतिक फोटो
Advertisement

Uttarakhand Accident : उत्तराखंड के पौड़ी जिले में देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर शुक्रवार को एक कार के खाई में गिरने से उसमें सवार एक परिवार के छह सदस्यों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) के मुताबिक, देवप्रयाग क्षेत्र में पौड़ी की ओर डंपिंग जोन के पास हुए हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं और बचाव एवं राहत कार्य शुरू किया।

एसडीआरएफ ने बताया कि हरिद्वार के लक्सर क्षेत्र का निवासी एक परिवार बोलेरो कार में सवार होकर कहीं जा रहा था, तभी चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और वह गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के समय वाहन में कुल सात लोग सवार थे। एसडीआरएफ के अनुसार, घटनास्थल से एक महिला और बच्ची समेत छह लोगों के शव बरामद हुए हैं जबकि घायल अवस्था में मिले अरहम नामक 16 वर्षीय लड़के को स्थानीय निवासियों ने अस्पताल भिजवा दिया।

Advertisement

मृतकों की पहचान अफजाल (49), उनके भाई गुफरान (34), अफजाल की पत्नी सब्बू (40), बेटी अनामिया (तीन), बेटे अमन (14) और अरमान (20) के रूप में हुई है। घायल अरहम भी अफजाल का बेटा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया और घायलों को समुचित व त्वरित उपचार के निर्देश दिए। उन्होंने गंभीर रूप से घायल को आवश्यकता होने पर हवाई मार्ग से किसी बड़े अस्पताल भेजने के निर्देश भी दिए हैं।

Advertisement

Advertisement
×