Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Uttarakhand Accident : उत्तराखंड में बड़ा हादसा टला; पेड़ पर अटकी अनियंत्रित बस, बाल-बाल बचे 30 यात्री

उत्तरकाशी से ऋषिकेश जा रही बस अनियंत्रित होकर पलटने के बाद पेड़ पर अटकी

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
file
Advertisement

Uttarakhand Accident : उत्तराखंड के टिहरी जिले में कांडीखाल के पास शुक्रवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब उत्तरकाशी से ऋषिकेश जा रही एक बस अनियंत्रित होकर पलटने के बाद पेड़ पर अटक गई। पुलिस के अनुसार, ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर डाबरी क्षेत्र में हुए इस हादसे के समय बस में चालक और परिचालक सहित करीब 30 यात्री सवार थे।

दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें टिहरी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कांडीखाल चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक राजेंद्र कुमार ने बताया कि अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे हुई दुर्घटना के दौरान बस पलटकर सड़क से लगभग पांच मीटर नीचे जा गिरी, लेकिन एक पेड़ पर अटक जाने से बड़ा हादसा टल गया। घटना के समय यात्रियों में अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।

Advertisement

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग, पुलिस और आपदा प्रबंधन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और गैस कटर की मदद से सीटें काटकर यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। दुर्घटना में देहरादून निवासी बस चालक धन सिंह (48), चमोली निवासी परिचालक मनोज (35) और जम्मू निवासी सोनिया (25) घायल हुए हैं।

Advertisement

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने बताया कि घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है, जबकि अन्य यात्रियों को आपदा प्रबंधन वाहनों और अन्य साधनों से उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है और मामले की जांच की जा रही है।

Advertisement
×