अमेरिकी ट्रेड डील दस्तावेज में PoK और अक्साई चिन भारत का हिस्सा, तिलमिला जाएंगे चीन व पाक
US India Trade Deal: यूएस ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव (USTR) कार्यालय की ओर से सोशल मीडिया पर जारी किया गया नक्शा
US India Trade Deal: भारत और अमेरिका द्वारा अंतरिम व्यापार समझौते (Interim Trade Agreement) की रूपरेखा घोषित की गई है। इसके साथ ही अमेरिका के यूएस ट्रेड रिप्रेज़ेंटेटिव (USTR) कार्यालय की ओर से सोशल मीडिया पर एक नक्शा जारी किया गया है। यह सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया।
दरअसल, नक्शे में पूरा जम्मू-कश्मीर क्षेत्र, जिसमें पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) भी शामिल है, को भारत का हिस्सा दिखाया गया है। यही नहीं, अक्साई चिन को भी भारत के हिस्से के रूप में दर्शाया गया है। अक्साई चिन पर चीन दावा करता रहा है। भारत लगातार कहता रहा है कि जम्मू-कश्मीर उसका अभिन्न अंग है, लेकिन अमेरिका ने पहली बार नक्शे में PoK को को भारत का हिस्सा माना है।
यह नक्शा ऐसे समय में जारी किया गया है जब भारत और अमेरिका तनावपूर्ण दौर के बाद फिर रिश्तों को संतुलित करने का प्रयास कर रहा है। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय वस्तुओं पर 50 प्रतिशत तक का टैरिफ लगाया था। यह अमेरिकी सहयोगी देशों में सबसे अधिक था। अब अंतरिम व्यापार समझैते में इसे घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया गया है। इस नक्शे से पाकिस्तान व चीन को झटका लगा है। अक्साई चिन को भारत का हिस्सा दिखाना चीन को झटका है।
यह भी पढ़ें: US ने कहा- रूस से तेल न खरीदने की प्रतिबद्धता पर दी भारत को टैरिफ राहत, लेकिन खरीद पर निगरानी रखेगा अमेरिका
यह भी पढ़ें: India-US Trade Agreement: क्या हैं भारत-अमेरिका समझौते की मुख्य बातें, इन 20 बिंदुओं में समझिए
यह भी पढ़ें: India-US Trade Deal: पीएम मोदी बोले- व्यापार समझौता ‘मेक इन इंडिया’ को मजबूत करेगा
यह भी पढ़ें: India-US Trade Deal: भारत के ‘उल्लेखनीय कदमों’ से ट्रंप खुश, रूसी तेल को लेकर लगाया गया 25% शुल्क वापस

