US-Iran Tensions : 'समझौते में बहुत देर कर रहा है ईरान'... डोनाल्ड ट्रंप भड़के, बोले- अब चुकानी पड़ेगी इसकी कीमत
ट्रंप की यह टिप्पणी दोनों देशों के रिश्तों में बढ़ते तनाव का संकेत
US-Iran Tensions : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान को लेकर सख्त रुख अपनाया है। ट्रंप ने कहा कि ईरान किसी संभावित समझौते को अंतिम रूप देने में बहुत अधिक समय ले रहा है और अब उसे इसके परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। उनके इस बयान के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
अमेरिका-ईरान के बीच लंबे समय से परमाणु कार्यक्रम और क्षेत्रीय सुरक्षा जैसे मुद्दों को लेकर तनाव बना हुआ है। ऐसे में ट्रंप की यह टिप्पणी दोनों देशों के रिश्तों में बढ़ते तनाव का संकेत मानी जा रही है और इस पर दुनिया की नजरें टिकी हुई हैं। ट्रंप ने अपने 'ट्रुथ सोशल' प्लेटफॉर्म पर यह टिप्पणी की।
फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं है कि तेहरान के लिए इसका असल में क्या मतलब होगा। ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, ''उन्होंने एक ऐसे समझौते पर बातचीत करने में काफी समय लगा दिया जो उनके लिए बहुत अच्छा होता, अब उन्हें इसकी कीमत चुकानी होगी!!!''
