Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

US-India Trade : अमेरिका के मनोनीत राजदूत का बड़ा बयान, कहा- 'भारत जितना अहम कोई नहीं'

हमारे लिए कोई भी देश भारत जितना महत्वपूर्ण नहीं है : अमेरिका के मनोनीत राजदूत सर्जियो गोर

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

US-India Trade : अमेरिका के मनोनीत राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को कहा कि वाशिंगटन के लिए कोई भी देश भारत जितना महत्वपूर्ण नहीं है और दोनों पक्ष व्यापार समझौते को मजबूत करने में सक्रिय रूप से बातचीत कर रहे हैं। उन्होंने यहां आने पर एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच दोस्ती का जिक्र करते हुए कहा कि सच्चे दोस्त असहमत हो सकते हैं लेकिन अंत में हमेशा अपने मतभेद सुलझा लेते हैं।

यहां अमेरिकी दूतावास के कर्मचारियों की उपस्थिति में एक समारोह में उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा देश है। इसलिए इसे अंतिम चरण तक पहुंचाना आसान काम नहीं है, लेकिन हम इसे पूरा करने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। व्यापार हमारे संबंधों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है लेकिन हम सुरक्षा, आतंकवाद विरोध, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर मिलकर काम करना भी जारी रखेंगे।

Advertisement

उन्होंने कहा कि मैंने राष्ट्रपति ट्रंप के साथ पूरी दुनिया की यात्रा की है और मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि प्रधानमंत्री मोदी के साथ उनकी दोस्ती सच्ची है। गोर ने यह भी घोषणा की कि भारत ‘पैक्स सिलिका' गठबंधन का सदस्य होगा।

Advertisement

उन्होंने कहा कि मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत को अगले महीने राष्ट्रों के इस समूह में पूर्ण सदस्य के रूप में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। ‘पैक्स सिलिका' गठबंधन एक सुरक्षित, लचीली और नवाचार आधारित सिलिकॉन आपूर्ति श्रृंखला बनाने के लिए अमेरिका के नेतृत्व वाली रणनीतिक पहल है।

Advertisement
×