US Deportation Drive : अमेरिका से लौटाए गए 1,076 भारतीय, अवैध प्रवासन पर सख्त हुआ ट्रंप प्रशासन
दोनों पक्षों के बीच प्रवासन और आवागमन को लेकर चर्चा जारी है
Advertisement
US Deportation Drive : विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि इस साल अब तक अमेरिका से 1,076 भारतीय नागरिकों को निर्वासित किया जा चुका है। मंत्रालय ने यह भी कहा कि दोनों पक्ष अवैध प्रवासन के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि 2025 में अमेरिका से कुल 3,567 भारतीयों को निर्वासित किया गया। ट्रंप प्रशासन अमेरिका में अवैध प्रवासियों के खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्रवाई कर रहा है। जायसवाल ने कहा कि निर्वासन, प्रवासन और आवागमन के मुद्दों पर दोनों पक्ष लगातार संपर्क में हैं।
Advertisement
दोनों पक्षों के बीच प्रवासन और आवागमन को लेकर चर्चा जारी है। मुख्य उद्देश्य अवैध प्रवासन पर अंकुश लगाना और उसे नियंत्रित करना है। साथ ही यह सुनिश्चित करना है कि इससे कानूनी प्रवासन पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।
Advertisement
Advertisement
×
