Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

उत्तरी अटलांटिक में अमेरिकी एक्शन, कब्जे में किया वेनेजुएला का तेल टैंकर

अमेरिका पिछले महीने से ही इस टैंकर का पीछा कर रहा था

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

अमेरिकी सेना ने हफ्तों तक पीछा करने के बाद उत्तरी अटलांटिक में वेनेजुएला से संबंधित और तेल प्रतिबंधों के दायरे में आने वाले टैंकर पर कब्जा कर लिया है। एक अधिकारी ने बुधवार को एसोसिएटेड प्रेस से पहचान गुप्त रखते हुए यह जानकारी दी क्योंकि वह संवेदनशील सैन्य अभियानों पर चर्चा के लिए अधिकृत नहीं हैं। अमेरिका पिछले महीने से ही इस टैंकर का पीछा कर रहा था।

इस टैंकर ने वेनेजुएला के आसपास अमेरिकी नाकेबंदी से बचने की कोशिश की थी। अमेरिका ने 2024 में ही इस टैंकर पर प्रतिबंध लगा दिया था, क्योंकि इस पर लेबनानी आतंकवादी समूह हिजबुल्ला से जुड़ी एक कंपनी के लिए माल की तस्करी करने का आरोप था।

Advertisement

अमेरिकी तटरक्षक बल ने दिसंबर में कैरिबियन सागर में इसे तब अपने नियंत्रण में लेने की कोशिश की थी, जब यह वेनेजुएला की ओर जा रहा था। ट्रंप प्रशासन ने वेनेजुएला की नौसैनिक नाकेबंदी की है।

Advertisement

Advertisement
×