Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

UP Storm : बिजली, ओले और तूफान से दहला यूपी... 111 लोगों की मौत से हड़कंप, CM योगी ने शुरू कराया राहत अभियान

योगी ने उत्तर प्रदेश में आंधी-तूफान प्रभावित जनपदों में राहत कार्य तेजी से चलाने के निर्देश दिए

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
एआई जेनरेटिड तस्वीर
Advertisement

UP Storm : उत्तर प्रदेश में आंधी-तूफान, ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली ने कई जिलों में भारी तबाही मचाई है। खराब मौसम की वजह से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। राहत आयुक्त कार्यालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 26 जिलों में 111 लोगों की मौत हुई है, जबकि 72 लोग घायल हुए हैं। इसके अलावा 170 पशुओं की मौत और करीब 200 मकानों को नुकसान पहुंचा है। प्रयागराज, मिर्जापुर, फतेहपुर और संत रविदास नगर सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल हैं।

स्थिति को गंभीरता से लेते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को राहत और बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभावित परिवारों तक तुरंत मदद पहुंचाई जाए और जिन लोगों की मौत हुई है, उनके परिजनों को चार लाख रुपये की राहत राशि बिना देरी दिए दी जाए।

Advertisement

मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को बिजली, पेयजल और स्वास्थ्य सेवाएं जल्द से जल्द बहाल करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने घायलों के अच्छे इलाज और पशुहानि से प्रभावित लोगों को भी सहायता देने को कहा है। साथ ही प्रभारी मंत्रियों को अपने-अपने जिलों में पहुंचकर राहत कार्यों की निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं।

Advertisement

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार इस कठिन समय में प्रभावित लोगों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर राहत कार्यों के लिए अतिरिक्त मदद की जरूरत पड़े, तो तुरंत शासन को जानकारी दी जाए ताकि समय रहते सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

फिलहाल प्रशासन और राहत टीमें लगातार प्रभावित इलाकों में काम कर रही हैं। सरकार की कोशिश है कि लोगों को जल्द से जल्द राहत पहुंचाई जाए और सामान्य स्थिति बहाल की जा सके।

Advertisement
×