Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

UP Assembly Elections : अमेठी मेरा घर है, जनता जो कहेगी, वही करूंगा… यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस को मजबूत करने उतरे राहुल गांधी

अमेठी से पारिवारिक रिश्ता, यहां के लोग जैसा कहेंगे वैसा करूंगा : राहुल गांधी

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
राहुल गांधी की फाइल फोटो।
Advertisement

UP Assembly Elections : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अगले साल होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरने की कोशिश करते हुए कहा कि अमेठी से उनका पारिवारिक रिश्ता है और चुनाव से पहले यहां के लोग जो भी कहेंगे, वह वैसा ही करेंगे।

राहुल गांधी ने गौरीगंज के तेजीपुर गांव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अमेठी के साथ अपने परिवार के लंबे समय से चले आ रहे जुड़ाव का जिक्र किया। उन्होंने कहा, ''यह मेरा घर है, मेरा परिवार है और मेरी कर्मभूमि है। राजीव जी, सोनिया जी, प्रियंका जी और मैं - हम सभी अमेठी से जुड़े रहे हैं। मैं यहां से सांसद भी रहा हूं। भविष्य में आप सब मुझसे जो कुछ भी करने को कहेंगे, मैं वही करूंगा।''

Advertisement

गौरतलब है कि राहुल गांधी वर्ष 2004 से 2019 तक अमेठी से सांसद रहे और वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्हें भाजपा नेता स्मृति ईरानी के हाथों पराजय का सामना करना पड़ा था। हालांकि वर्ष 2024 की लोकसभा चुनाव में अमेठी से कांग्रेस के किशोरी लाल शर्मा ने स्मृति ईरानी को हराया था लेकिन वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले अमेठी में कांग्रेस के सामने बड़ी चुनौती खड़ी है।

Advertisement

वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस अमेठी संसदीय क्षेत्र के तहत आने वाले पांच विधानसभा क्षेत्रों अमेठी जिले के अमेठी, गौरीगंज, जगदीशपुर और तिलोई तथा पड़ोसी जिले रायबरेली के सलोन में से एक भी सीट नहीं जीत सकी थी। इनमें से तीन सीटें भाजपा को तथा दो समाजवादी पार्टी को मिली थीं। अमेठी में राहुल गांधी की सक्रियता को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी से जोड़कर भी देखा जा रहा है।

Advertisement
×