Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

UP Accident : शीतला धाम के दर्शन को निकले थे श्रद्धालु, बस से आगे निकलने की कोशिश में हाईवे पर पलटा वाहन; 1 की मौत और 31 घायल

बस से आगे निकलने की कोशिश में अनियंत्रित होकर पलट गई

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सांकेतिक फोटो
Advertisement

UP Accident : कौशांबी जिले के कोखराज क्षेत्र में सोमवार को राष्ट्रीय राजमार्ग सं ख्या-19 पर मां शीतला धाम कड़ा स्नान एवं दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरे एक वाहन के अनियंत्रित होकर पलट जाने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई तथा 31 अन्य जख्मी हो गए।

पुलिस सूत्रों ने यह बताया कि पिपरी थानाक्षेत्र के निजामपुर पुरैनी गांव के 36 श्रद्धालु एक वाहन से मां शीतला कड़ा धाम स्नान एवं दर्शन करने जा रहे थे, तभी कोखराज थानाक्षेत्र में कसिया गांव के पास यह गाड़ी एक बस से आगे निकलने की कोशिश में अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में रामशरण (18) नामक एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

Advertisement

वहीं चालक समेत 30 श्रद्धालु घायल हो गए जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह घटना अत्यधिक रफ्तार से गाड़ी चलाने की वजह से हुई है। छह श्रद्धालुओं की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल ले जाने का परामर्श दिया गया है।

Advertisement

Advertisement
×