यूएन ने घटायी भारत की जीडीपी वृद्धि दर
संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 2026 के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान 6.6 प्रतिशत से घटाकर 6.4 प्रतिशत कर दिया है। यूएन डीईएसए की रिपोर्ट में कहा गया कि पश्चिम एशिया संकट, बढ़ती वैश्विक अनिश्चितता और महंगी ऊर्जा...
संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 2026 के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान 6.6 प्रतिशत से घटाकर 6.4 प्रतिशत कर दिया है। यूएन डीईएसए की रिपोर्ट में कहा गया कि पश्चिम एशिया संकट, बढ़ती वैश्विक अनिश्चितता और महंगी ऊर्जा आयात लागत का असर भारतीय अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है।
रिपोर्ट के अनुसार, भारत अब भी दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल रहेगा। संयुक्त राष्ट्र के वरिष्ठ अर्थशास्त्री इंगो पिटरले ने कहा कि भारत ऊर्जा आयात और वैश्विक वित्तीय परिस्थितियों से प्रभावित हो सकता है, जिससे मुद्रास्फीति और आर्थिक दबाव बढ़ने की आशंका है। हालांकि, रिपोर्ट में कहा गया कि मजबूत उपभोक्ता मांग, सार्वजनिक निवेश और सेवा निर्यात भारत की अर्थव्यवस्था को सहारा देते रहेंगे। यूएन ने 2027 में भारत की वृद्धि दर फिर बढ़कर 6.6 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया है।
