हरियाणा में सरकारी अधिकारियों के खिलाफ विधायकों की शिकायतों पर विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने कड़ा संज्ञान लिया है। उन्होंने अधिकारियों को शिष्टाचारपूर्ण व्यवहार और प्रोटोकॉल का पालन करने का निर्देश दिया है।
कैथल जिले में एसडीएम से अभद्र व्यवहार के आरोप में एक विधायक के खिलाफ केस दर्ज किये जाने के घटनाक्रम के बीच मंगलवार को स्पीकर हरविन्द्र कल्याण ने विधानसभा सचिवालय में प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने विधायकों की उन शिकायतों पर कड़ा संज्ञान लिया, जिनमें कुछ सरकारी अधिकारियों पर संतोषजनक एवं अपेक्षित शिष्टाचारपूर्ण व्यवहार नहीं करने के आरोप लगाए गए हैं।
विस अध्यक्ष ने निर्देश दिए कि जनप्रतिनिधियों के साथ शासकीय कार्यों में निर्धारित प्रक्रिया, मर्यादा और पारस्परिक सम्मान का पूर्ण पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों में स्पष्ट रूप से अपेक्षा की गई है कि अधिकारियों द्वारा जनप्रतिनिधियों के साथ विनम्र, समयबद्ध और उत्तरदायी व्यवहार किया जाए।
शेष पेज 2 पर

