Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

UGC NET Re-Exam: ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के चलते यातायात प्रतिबंध, यूजीसी नेट अभ्यर्थी जल्दी निकलें: एनटीए

UGC NET Re-Exam: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने नौ और 10 सितंबर को दिल्ली में यूजीसी-नेट पुनर्परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए परामर्श जारी किया है कि वे ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के कारण लागू यातायात प्रतिबंधों के चलते...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
मंगलवार को नई दिल्ली में होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले भारत मंडपम। फोटो: रॉयटर्स
Advertisement

UGC NET Re-Exam: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने नौ और 10 सितंबर को दिल्ली में यूजीसी-नेट पुनर्परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए परामर्श जारी किया है कि वे ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के कारण लागू यातायात प्रतिबंधों के चलते घर से जल्दी निकलें।

राष्ट्रीय राजधानी स्थित 'भारत मंडपम' में 18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 11 से 13 सितंबर तक आयोजित होगा। एनटीए ने परामर्श में कहा, ''शिखर सम्मेलन के सिलसिले में व्यापक सुरक्षा इंतज़ाम किए जा रहे हैं और दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में दिल्ली यातायात पुलिस तथा संबंधित अधिकारियों द्वारा मार्ग परिवर्तन एवं यातायात पाबंदियां लागू की जा सकती हैं।''

Advertisement

इसमें कहा गया, ''हालांकि यूजीसी-नेट परीक्षा केंद्र उन इलाकों में नहीं हैं जिन पर बड़ी पाबंदियों का सीधा असर पड़ने की उम्मीद है, फिर भी दिल्ली में परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने के क्रम में अभ्यर्थियों को सुरक्षा और यातायात प्रबंधन की वजह से कुछ रास्तों पर जाम, मार्ग परिवर्तन और देरी का सामना करना पड़ सकता है।''

Advertisement

एनटीए ने अभ्यर्थियों से कहा है कि वे परीक्षा केंद्र तक पहुँचने में किसी भी तरह की परेशानी या देरी से बचने के लिए यात्रा की उचित व्यवस्था करें और अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें। एनटीए ने पिछले महीने यूजीसी-नेट जून 2026 परीक्षा के तीन विषयों अंग्रेजी, वाणिज्य और समाजशास्त्र के लिए दोबारा परीक्षा कराने की घोषणा की थी, क्योंकि इनके प्रश्नपत्रों में कई त्रुटियों की शिकायतें मिली थीं। समाजशास्त्र की परीक्षा 10 सितंबर को सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक पहली पाली में आयोजित की जाएगी।

एनटीए ने 'जूनियर रिसर्च फेलोशिप' (जेआरएफ), सहायक प्रोफेसर के तौर पर पात्रता और पीएचडी पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए 87 विषयों में 22 से 30 जून तक यूजीसी-नेट जून 2026 परीक्षा आयोजित की थी।

Advertisement
×