Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Udhampur encounter : उधमपुर मुठभेड़ में पुलिसकर्मी शहीद, एक आतंकवादी के घायल होने की आशंका

Udhampur encounter :  जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले के एक दूरदराज वन क्षेत्र में सोमवार शाम हुई मुठभेड़ में पुलिस का एक जवान शहीद हो गया, जबकि एक आतंकवादी के घायल होने की आशंका जताई जा रही है। अधिकारियों ने...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सोमवार को उधमपुर के सोअन माजलता इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ के दौरान का दृश्य। एएनआई फोटो
Advertisement

Udhampur encounter :  जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले के एक दूरदराज वन क्षेत्र में सोमवार शाम हुई मुठभेड़ में पुलिस का एक जवान शहीद हो गया, जबकि एक आतंकवादी के घायल होने की आशंका जताई जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल गोलीबारी थम गई है, लेकिन पूरे इलाके को कड़े सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है और सभी संभावित निकास मार्गों को बंद कर दिया गया है।

अधिकारियों के अनुसार, मुठभेड़ माजलता क्षेत्र के सोअन गांव में उस समय शुरू हुई, जब सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सटीक सूचना के आधार पर तलाशी अभियान शुरू किया। बताया गया है कि यहां 3 आतंकवादी छिपे हुए थे, जिनका संबंध पाकिस्तान आधारित जैश ए मोहम्मद संगठन से माना जा रहा है।

Advertisement

जम्मू रेंज के पुलिस महानिरीक्षक भीम सेन टूटी ने कहा कि पुलिस को आतंकवादियों के बारे में ठोस इनपुट मिला था, जिसके बाद संपर्क स्थापित हुआ। उन्होंने बताया कि पुलिस के स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप की संयुक्त टीम सेना और सीआरपीएफ के साथ मिलकर अभियान चला रही है।

Advertisement

आईजीपी ने एक अन्य बयान में कहा कि एसओजी की एक छोटी टीम ने आतंकवादियों को घेरा, लेकिन अंधेरा होने और इलाका दुर्गम होने के कारण जंगल में सघन तलाशी में बाधा आई।

अधिकारियों ने बताया कि शाम करीब 6 बजे शुरू हुई मुठभेड़ में एसओजी का एक जवान गंभीर रूप से घायल हुआ, जिसने बाद में दम तोड़ दिया। शुरुआती फायरिंग में एक आतंकवादी के घायल होने की भी संभावना है। रात होने के कारण अभियान अस्थायी रूप से रोक दिया गया है, जिसे मंगलवार सुबह दोबारा शुरू किया जाएगा।

इलाके में अतिरिक्त बल तैनात कर दिए गए हैं, ताकि सुरक्षा घेरा मजबूत रखा जा सके और छिपे आतंकवादियों को निष्क्रिय किया जा सके।

Advertisement
×