Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

Yamuna Boat Accident: हथनीकुंड बैराज पर सेना की नाव हादसे में दो जवान लापता, तलाश में सघन अभियान

Yamuna Boat Accident: प्रैक्टिस के दौरान यमुना में डूबी थी सेना की नाव, पांच जवान हुए थे घायल; हथनीकुंड से दादूपुर हेड तक निगरानी

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Yamuna Boat Accident:  हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश की सीमा पर स्थित हथनीकुंड बैराज के पास मंगलवार को सेना की नाव हादसे में लापता हुए दो जवानों की तलाश बुधवार को भी जारी है। सेना ने दोनों जवानों को खोजने के लिए सघन तलाशी अभियान चलाया हुआ है। हथनीकुंड बैराज से लेकर दादूपुर हेड तक पश्चिमी यमुना नहर के किनारे संभावित स्थानों पर निगरानी की जा रही है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार को सेना के जवान यमुना में नाव से प्रैक्टिस कर रहे थे। इसी दौरान सेना की नाव हादसे का शिकार होकर पानी में डूब गई। नाव में सवार पांच जवान घायल हो गए थे। इनमें से तीन जवानों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया, जबकि दो जवान अभी तक लापता हैं।

Advertisement

लापता जवानों की पहचान महाराष्ट्र निवासी आर्यन पाटिल और जम्मू-कश्मीर के अखनूर निवासी अजय कुमार के रूप में हुई है। दोनों की तलाश में सेना की टीमें लगातार जुटी हुई हैं।

Advertisement

तलाशी अभियान के तहत पश्चिमी यमुना नहर पर स्थित सभी पुलों और अन्य संभावित स्थानों पर सेना के जवानों की टीमें तैनात की गई हैं। प्रत्येक पुल पर एक टीम के साथ एंबुलेंस और मेडिकल टीम भी तैनात की गई है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

सेना की टीमें हथनीकुंड बैराज से दादूपुर हेड तक नहर के किनारे लगातार निगरानी कर रही हैं। लापता जवानों का पता लगाने के लिए संभावित सभी स्थानों पर तलाश की जा रही है। हादसे के बाद सेना और स्थानीय प्रशासन की टीमें भी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

Advertisement
×