Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

हरियाणा के 2 न्यायिक अधिकारियों ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीशों के रूप में ली शपथ

मुख्य न्यायाधीश शील नागू ने बृह‍स्पतिवार को पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में आयोजित एक समारोह के दौरान नवनियुक्त अतिरिक्त न्यायाधीशों, रमेश चंद्र डिमरी और नीरजा कुलवंत कलसन को पद की शपथ दिलाई। केंद्र सरकार ने 2 जनवरी को हरियाणा के...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट।
Advertisement

मुख्य न्यायाधीश शील नागू ने बृह‍स्पतिवार को पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में आयोजित एक समारोह के दौरान नवनियुक्त अतिरिक्त न्यायाधीशों, रमेश चंद्र डिमरी और नीरजा कुलवंत कलसन को पद की शपथ दिलाई।

केंद्र सरकार ने 2 जनवरी को हरियाणा के इन दो न्यायिक अधिकारियों की उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीशों के रूप में नियुक्ति को अधिसूचित किया था, जिससे अदालत के न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 61 हो गई है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 16 दिसंबर, 2025 को हुई अपनी बैठक में उनकी पदोन्नति के लिए उनके नामों की सिफारिश की थी। इन नियुक्तियों से लंबित मामलों को कम करने के प्रयासों को बल मिलने की उम्मीद है। नेशनल ज्यूडिशियल डेटा ग्रिड के आंकड़ों के अनुसार, हाईकोर्ट में लंबित मामलों की संख्या वर्तमान में 4,20,880 है, जो जनवरी 2025 में दर्ज 4,32,227 मामलों की तुलना में 11,347 कम है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×