Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

Security Breach : PM मोदी के कार्यक्रम से पहले सुरक्षा में सेंध की कोशिश, नकली अधिकारी बनकर पहुंचे; दो गिरफ्तार

PM मोदी के कार्यक्रम से पहले मुंबई में बड़ा सुरक्षा अलर्ट

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

मुंबई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम से पहले सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा मामला सामने आया है। पुलिस ने बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) में फर्जी प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) अधिकारी बनकर घूम रहे एक व्यक्ति और उसके बॉडीगार्ड को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से PMO अधिकारी का फर्जी पहचान-पत्र और एक लाइसेंसी हथियार बरामद किया गया है।

खुद को PMO अधिकारी बता रहा था

मुंबई पुलिस के मुताबिक, BKC स्थित नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम निर्धारित था। कार्यक्रम स्थल पर एक व्यक्ति की संदिग्ध गतिविधियों को देखकर पुलिस ने उसे रोका और पूछताछ की। उसकी पहचान रोहन पारेख के रूप में हुई। जांच के दौरान सामने आया कि वह खुद को PMO अधिकारी बता रहा था। उसके पास PMO का फर्जी ID कार्ड था।

Advertisement

पुलिस ने उसके बॉडीगार्ड को भी हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान बॉडीगार्ड के पास लाइसेंसी हथियार मिला। पुलिस के अनुसार, तीन लोगों ने कथित तौर पर बंदूक और फर्जी सरकारी पहचान-पत्र के जरिए BKC स्थित जियो वर्ल्ड प्लाजा में जबरन प्रवेश करने की कोशिश की थी। मामले में FIR दर्ज कर ली गई है और दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आरोपी फर्जी PMO पहचान-पत्र के जरिए कहां-कहां प्रवेश कर चुके हैं और उनका मकसद क्या था।

Advertisement

पहले भी सामने आ चुकी है PM की सुरक्षा में चूक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा को लेकर इससे पहले भी गंभीर मामला सामने आ चुका है। जनवरी 2022 में पंजाब के फिरोजपुर दौरे के दौरान उनका काफिला हुसैनीवाला के पास एक फ्लाईओवर पर करीब 20 मिनट तक रुका रहा था। उस समय प्रधानमंत्री एक चुनावी रैली में शामिल होने जा रहे थे। इस घटना को लेकर देशभर में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे थे।

Advertisement
×