Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

Twisha Death Case : पूर्व जज और बेटे को नहीं मिली राहत, 30 जून तक बढ़ी न्यायिक हिरासत

दहेज हत्या मामले में कार्रवाई तेज, CBI की मांग अदालत ने मानी

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Twisha Death Case : भोपाल की एक अदालत ने पूर्व मॉडल ट्विशा शर्मा दहेज हत्या मामले में आरोपी सास एवं पूर्व जिला न्यायाधीश गिरिबाला सिंह और पति समर्थ सिंह को मंगलवार को 14 और दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया। ट्विशा के परिजनों के वकील अंकुर पांडे ने 'पीटीआई-भाषा' से बातचीत में यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति शोभना भलावे की अदालत में हुई, जिसमें दोनों आरोपी वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से पेश हुए। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने गिरिबाला और समर्थ की न्यायिक हिरासत 30 जून तक बढ़ाए जाने की मांग की थी, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया।

Advertisement

दोनों आरोपी फिलहाल भोपाल केंद्रीय कारागार में बंद हैं। ट्विशा का शव 12 मई को भोपाल स्थित उनके ससुराल में फंदे से लटका मिला था। सीबीआई ने मामले की जांच हाथ में लेने के बाद दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया था। गत दो जून को अदालत ने सीबीआई की हिरासत की अवधि पूरी होने के बाद दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था, जो 16 जून को पूरी हो गई।

Advertisement

Advertisement
×