आपात स्थिति में कोलकाता में उतरा तुर्की एयरलाइंस का विमान
तुर्की एयरलाइंस की एक उड़ान के इंजन में खराबी आने के बाद विमान ने कोलकाता हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग की। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय के बयान के मुताबिक, पायलट ने विमान के दाहिने इंजन में आग लगने की सूचना...
Advertisement
तुर्की एयरलाइंस की एक उड़ान के इंजन में खराबी आने के बाद विमान ने कोलकाता हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग की। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय के बयान के मुताबिक, पायलट ने विमान के दाहिने इंजन में आग लगने की सूचना दी थी। यह उड़ान काठमांडू से तुर्किये के इस्तांबुल जा रही थी।
बयान के अनुसार, पायलट ने विमान के दाहिने इंजन में आग लगने के कारण संकट की स्थिति के बारे में सूचित करने के लिए रेडियो संदेश जारी किया और अपराह्न 1:38 बजे कोलकाता की ओर जाने देने का अनुरोध किया। मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि विमान ने पूरी आपातकालीन स्थिति में यहां नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लैंडिंग की और इंजन में लगी आग पर अपराह्न 1.51 बजे तक काबू पा लिया गया। हवाई अड्डे के अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों के घायल होने की सूचना नहीं है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement
×

