Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Trump Tariff : कोर्ट के फैसले के बाद ट्रंप का एक और बड़ा अटैक, वैश्विक शुल्क को 10 से बढ़ाकर 15% किया

वैश्विक शुल्क को बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर रहा हूं : ट्रंप

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Trump Tariff : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को कहा कि वह वैश्विक शुल्क को बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर रहे हैं। उन्होंने एक दिन पहले इसे 10 प्रतिशत किया था।

ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि वह यह निर्णय ''अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट द्वारा शुल्क को लेकर कल जारी किए गए हास्यास्पद, खराब ढंग से लिखे गए और असाधारण रूप से अमेरिका विरोधी फैसले की पूरी, विस्तृत व संपूर्ण समीक्षा के आधार पर ले रहे हैं। अदालत द्वारा यह फैसला सुनाए जाने के बाद कि उनके पास व्यापक शुल्क लगाने की आपात शक्ति नहीं है।

Advertisement

ट्रंप ने शुक्रवार रात को एक सरकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए, जिससे उन्हें कांग्रेस को दरकिनार करते हुए दुनियाभर से आयात पर 10 प्रतिशत कर लगाने की अनुमति मिल गई। हालांकि, इसमें अड़चन यह है कि ये शुल्क केवल 150 दिनों तक ही लागू रहेंगे, जब तक कि इन्हें विधायी प्रक्रिया के माध्यम से आगे न बढ़ाया जाए।

Advertisement

Advertisement
×