Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

ट्रंप ने शेयर किया शहबाज शरीफ का UN भाषण, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ रुकवाने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति को दिया था धन्यवाद

ट्रंप ने 87 सेकंड का वीडियो क्लिप Truth Social पर किया पोस्ट; भारत पहले ही संघर्षविराम को लेकर अमेरिकी मध्यस्थता के दावे को खारिज कर चुका है

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
वीडियोगैब
Advertisement

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ द्वारा संयुक्त राष्ट्र में दिए उस भाषण का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर साझा किया है जिसमें शरीफ ने 'ऑपरेशन सिंदूर' रुकवाने के लिए ''समय पर हस्तक्षेप करने'' को लेकर ट्रंप का आभार जताया था।

ट्रंप ने शुक्रवार को 'ट्रुथ सोशल' पर शरीफ के भाषण का 87 सेकंड का वीडियो क्लिप साझा किया। शरीफ ने पिछले साल मई में पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले का बदला लेने के लिए भारत द्वारा शुरू किए गए 'ऑपरेशन सिंदूर' को ''बाहरी आक्रमण'' करार दिया।

Advertisement

शरीफ ने दक्षिण एशिया में लाखों लोगों की जान बचाने के लिए ट्रंप के ''दृढ़तापूर्ण और दूरदर्शी नेतृत्व'' तथा ''समय पर हस्तक्षेप'' को लेकर उनका आभार जताया। ट्रंप ने शरीफ के भाषण का वीडियो क्लिप बिना किसी टिप्पणी के साझा किया।

Advertisement

अमेरिका के राष्ट्रपति ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र में अपने संबोधन में दावा किया था कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष समेत आठ युद्ध समाप्त कराने में मदद की।

ट्रंप के अनुसार, शरीफ ने कहा था कि अमेरिका के राष्ट्रपति ने दक्षिण एशिया में तीन करोड़ लोगों की जान बचाई। ट्रंप ने यह भी कहा था कि जिन देशों का उन्होंने उल्लेख किया, उनमें से लगभग सभी ने उनकी भूमिका के लिए उनका आभार जताते हुए पत्र भेजे हैं।

भारत ने पिछले साल 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के जवाब में सात मई 2025 को 'ऑपरेशन सिंदूर' शुरू किया था और पाकिस्तान एवं पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादी ढांचे को निशाना बनाया था।

पहलगाम हमले में 26 लोग मारे गए थे। भारत ने ट्रंप के सैन्य संघर्ष रुकवाने संबंधी दावों को खारिज करते हुए कहा है कि पाकिस्तान के सैन्य अभियान महानिदेशक ने भारतीय सेना में अपने समकक्ष से संपर्क कर संघर्ष रोकने का अनुरोध किया था, जिसके बाद 'ऑपरेशन सिंदूर' रोका गया।

Advertisement
×