Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Trump-Modi Diplomacy : अमेरिकी दावे पर कांग्रेस का वार, जयराम बोले- मोदी-ट्रंप की गले मिलने वाली डिप्लोमेसी ठंडी

मोदी, ट्रंप की गले मिलने वाली कूटनीति ठंडे बस्ते में जा चुकी है: कांग्रेस

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Trump-Modi Diplomacy : कांग्रेस ने भारत और पाकिस्तान के बीच मतदाता संबंधी अमेरिकी दावे को लेकर बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर कटाक्ष किया कि अब इसमें कोई हैरानी नहीं है कि उनके और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच गले मिलने वाली कूटनीति (हग्लोमेसी) ठंडे बस्ते में जा चुकी है।

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने कहा है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कई शांति समझौते किए हैं, जिनमें भारत और पाकिस्तान जैसा बेहद खतरनाक समझौता भी शामिल हैं और अमेरिका की विदेश नीति को नया आकार देने के लिए वह श्रेय के पात्र हैं।

Advertisement

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि 10 मई, 2025 को शाम 5:37 बजे रुबियो पहले व्यक्ति थे जिन्होंने ऑपरेशन सिन्दूर को अचानक बंद करने की घोषणा की थी। इसके बाद, राष्ट्रपति ट्रंप ने खुद छह अलग-अलग देशों में कम से कम 61 बार यह दावा किया है कि उनके हस्तक्षेप के कारण ऑपरेशन सिन्दूर रुका था।

Advertisement

जयराम रमेश का कहना है कि अब रुबियो ने एक बार फिर दुनिया को वह याद दिलाया है जो ट्रंप बार-बार कहते रहे हैं। इसमें कोई आश्चर्य नहीं कि मोदी-ट्रंप के बीच की हग्लोमेसी अब ठंडे बस्ते में जा चुकी है। भारत ने कई बार यह कहा है कि पाकिस्तान के सैन्य अभियान महानिदेशक (डीजीएमओ) के संपर्क किए जाने के बाद सैन्य कार्रवाई रोकने पर विचार किया गया।

Advertisement
×