Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

Tragic Pond Incident: नहाने के दौरान तालाब में डूबीं चार बच्चियां, पूर्वी चंपारण में दर्दनाक हादसा

Tragic Pond Incident: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में शुक्रवार सुबह तालाब में नहाने के दौरान चार बच्चियों की डूबने से मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह घटना जिले के पहाड़पुर थाना क्षेत्र के इनरवाभार पंचायत के...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
प्रतीकात्मक चित्र
Advertisement

Tragic Pond Incident: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में शुक्रवार सुबह तालाब में नहाने के दौरान चार बच्चियों की डूबने से मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

यह घटना जिले के पहाड़पुर थाना क्षेत्र के इनरवाभार पंचायत के बांकट गांव में सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुई। मृतकों की पहचान बांकट गांव निवासी सोनावती कुमारी (13), उसकी बहन फूलवती कुमारी (10), सोनाली कुमारी (10) और प्रतिभा कुमारी (12) के रूप में हुई है।

Advertisement

पहाड़पुर के अंचल अधिकारी रामसूरत पासवान ने बताया, ''पांच बच्चियां गांव के समीप स्थित तालाब में नहाने गई थीं। इनमें से चार पानी में उतर गईं, जबकि एक बच्ची किनारे पर ही खड़ी रही। चारों बच्चियां कथित तौर पर गहरे पानी में चली गईं और डूब गईं।''

Advertisement

उन्होंने बताया कि किनारे पर खड़ी बच्ची भागकर गांव पहुंची और ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। पहाड़पुर थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार ने बताया, ''हमने चारों बच्चियों के शव बरामद कर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेजा है।''

पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी सौरभ सुमन ने बताया कि अंचल अधिकारी को मामले की जांच सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा, ''जांच के बाद यदि औपचारिक रूप से यह पुष्टि हो जाती है कि मौत डूबने के कारण हुई है, तो आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से मृतकों के परिजनों को नियमानुसार उचित मुआवजा दिया जाएगा।''

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस बच्चियों की मौत की सही परिस्थितियों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

Advertisement
×