Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

बूढ़ा अमरनाथ यात्रा में दर्दनाक हादसा, सीने में तकलीफ के बाद श्रद्धालु की मौत

पुंछ में बूढ़ा अमरनाथ तीर्थयात्री की हृदयाघात से मौत

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Jammu-Kashmir News : जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में एक आवास केंद्र पर शुक्रवार को सीने में तकलीफ की शिकायत के बाद बिहार के 68 वर्षीय एक श्रद्धालु की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि वह बूढ़ा अमरनाथ यात्रा पर आए थे। अधिकारियों ने बताया कि मृतक की पहचान बिहार के गया जिले के बेलागंज निवासी दिनेश प्रसाद के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि तीर्थयात्री प्रसाद को 20 और 21 अगस्त की दरमियानी रात में छाती में बेचैनी महसूस हुई, जिसके बाद उन्हें रात करीब 12:15 बजे पुंछ जिला अस्पताल लाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि मौत का कारण हृदयाघात बताया गया है। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने 17 अगस्त को हरी झंडी दिखाकर बूढ़ा अमरनाथ यात्रा को रवाना किया था। यह यात्रा 28 अगस्त तक जारी रहेगी।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×