Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

पंजाब BJP के शीर्ष नेता दिल्ली तलब, बैठक में 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति पर हो सकती है चर्चा

राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करेंगे

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पंजाब इकाई के शीर्ष नेताओं को शुक्रवार शाम नई दिल्ली में एक अहम बैठक के लिए तलब किया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करेंगे।

यह बैठक शुक्रवार शाम करीब 6 बजे आयोजित होने की संभावना है। इसमें पंजाब भाजपा के वर्तमान और पूर्व प्रदेश अध्यक्षों सहित कई वरिष्ठ नेताओं को बुलाया गया है।

Advertisement

सूत्रों के मुताबिक, बैठक में पंजाब भाजपा के नए पदाधिकारियों की नियुक्ति, राज्य की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों और वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों की रणनीति पर चर्चा की जा सकती है।

Advertisement

पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों चंडीगढ़ में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करने के बाद तुरंत दिल्ली के लिए रवाना हो गए। इसके अलावा पार्टी के महासचिव अनिल सरीन और वरिष्ठ नेता अश्वनी शर्मा को भी बैठक में शामिल होने के लिए बुलाया गया है। बैठक में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़, विजय सांपला और मनोरंजन कालिया के भी शामिल होने की संभावना है।

हालांकि, पार्टी के कुछ नेताओं ने इसे नियमित और औपचारिक बैठक बताया है। उनका कहना है कि पंजाब भाजपा के नए अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों की राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष के साथ यह पहली बैठक होगी, इसलिए इसे सामान्य संगठनात्मक प्रक्रिया का हिस्सा माना जाना चाहिए।

फिर भी राजनीतिक गलियारों में इस बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि पंजाब में भाजपा संगठन को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर पार्टी सक्रिय नजर आ रही है।

Advertisement
×