Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

TMC Leader Arrested: सब्यसाची दत्ता जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तार, पुलिस जांच जारी

TMC Leader Arrested: तृणमूल कांग्रेस के नेता सब्यसाची दत्ता को वसूली और आपराधिक धमकी देने के आरोप में मंगलवार तड़के पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बिधाननगर...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
प्रतीकात्मक चित्र
Advertisement

TMC Leader Arrested: तृणमूल कांग्रेस के नेता सब्यसाची दत्ता को वसूली और आपराधिक धमकी देने के आरोप में मंगलवार तड़के पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बिधाननगर नगर निगम के पूर्व अध्यक्ष दत्ता को रायगाछी स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया गया। अधिकारी के अनुसार, एक व्यवसायी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की।

Advertisement

शिकायत में आरोप लगाया गया था कि दत्ता जबरन वसूली की गतिविधियों में शामिल थे। इसके बाद पुलिस ने दत्ता को गिरफ्तार कर लिया। दत्ता ने 2026 के विधानसभा चुनाव में बारासात सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गए थे।

Advertisement

उन्होंने वर्ष 2019 में भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया था, लेकिन कुछ वर्षों बाद वह फिर से तृणमूल कांग्रेस में लौट आए थे। दत्ता की गिरफ्तारी ऐसे समय हुई है, जब बिधाननगर के पूर्व विधायक और तृणमूल सरकार में मंत्री रह चुके सुजीत बोस को निकाय भर्ती घोटाले से जुड़े एक मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार किया है। भाषा

दत्ता

Advertisement
×