Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

तीन नए आयुर्वेद संस्थानों की स्थापना होगी

आयुष मंत्रालय के बजट आवंटन में 2026-27 के लिए 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। वित्त वर्ष 2025-26 में जहां यह 3,671.82 करोड़ रुपये था, वहीं 2026-27 में इसे बढ़ाकर 4,408.93 करोड़ रुपये कर दिया गया है। इस बढ़ोतरी...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement
आयुष मंत्रालय के बजट आवंटन में 2026-27 के लिए 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। वित्त वर्ष 2025-26 में जहां यह 3,671.82 करोड़ रुपये था, वहीं 2026-27 में इसे बढ़ाकर 4,408.93 करोड़ रुपये कर दिया गया है। इस बढ़ोतरी का उद्देश्य आयुर्वेद और पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों के विकास को बढ़ावा देना है।सीतारमण ने कहा कि आयुर्वेद को कोविड-19 के बाद वैश्विक स्वीकृति और पहचान मिली है। इसके साथ ही उन्होंने आयुर्वेद के निर्यात को बढ़ावा देने की बात की, जो भारतीय किसानों और युवाओं के लिए आर्थिक अवसर उत्पन्न कर सकता है।

आयुष मंत्रालय ने इस क्षेत्र में शोध कार्यों को मजबूत करने के लिए तीन नए अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थानों की स्थापना की घोषणा की है। साथ ही, जामनगर में डब्ल्यूएचओ वैश्विक पारंपरिक औषधि केंद्र को उन्नत करने का प्रस्ताव भी किया गया है।

Advertisement

राष्ट्रीय आयुष मिशन के लिए आवंटन को 780.96 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 1,300 करोड़ रुपये कर दिया गया है, जो 66.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। हालांकि, अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान और आयुर्वेद में शिक्षण और अनुसंधान संस्थान के लिए वित्तपोषण भी 279.24 करोड़ रुपये से घटाकर 219.05 करोड़ रुपये कर दिया गया है

Advertisement

Advertisement
×