Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

अमृतसर में तीन ड्रग्स-हथियार गिरोहों का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार; 3.267 Kg हेरोइन और 13 पिस्तौल बरामद

पंजाब पुलिस की कार्रवाई में 22 जिंदा कारतूस भी मिले; विदेशी हैंडलरों समेत नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जांच जारी

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
बरामद हथियार व नशा। फोटो स्रोत एक्स अकाउंट @DGPPunjabPolice
Advertisement

पंजाब पुलिस ने अमृतसर में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध हथियारों की आपूर्ति करने वाले तीन गिरोहों का भंडाफोड़ करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 3.267 किलोग्राम हेरोइन, 13 पिस्तौल और 22 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

पंजाब के पुलिस महानिदेशक (DGP) गौरव यादव ने बुधवार को सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर यह जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई अमृतसर पुलिस आयुक्तालय ने की है।

Advertisement

डीजीपी के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी अवैध हथियारों और मादक पदार्थों की आपूर्ति में शामिल थे। मामले में अमृतसर के डी-डिवीजन और छेहरटा थाने में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई हैं।

Advertisement

विदेशी हैंडलरों से संपर्क की जांच

पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों के पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है। जांच के दौरान यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि मादक पदार्थों और हथियारों की आपूर्ति के पीछे कौन लोग हैं तथा आरोपियों के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक क्या हैं।

पुलिस विदेश में बैठे संभावित हैंडलरों समेत नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान भी कर रही है। अधिकारियों के अनुसार, मामले में आगे की जांच जारी है।

डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि पंजाब पुलिस राज्य को सुरक्षित और नशा मुक्त बनाने तथा मादक पदार्थों और अवैध हथियारों के नेटवर्क को खत्म करने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है।

Advertisement
×