Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

हमीरपुर न्यायालय परिसर को बम से उड़ाने की धमकी, E-Mail मिलते ही मचा हड़कंप

Bomb threat: कोर्ट परिसर को करवाया खाली, बम निरोधक दस्ता व डॉग स्क्वॉड ने की सघन तलाशी

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Bomb threat: जिला मुख्यालय स्थित न्यायालय परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। धमकी भरा ई-मेल मिलते ही प्रशासन और पुलिस विभाग हरकत में आ गया तथा सुरक्षा व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से सख्त कर दिया गया।

एहतियात के तौर पर न्यायालय परिसर को तुरंत खाली करवाया गया, जिससे किसी भी प्रकार की अनहोनी को रोका जा सके। सूचना मिलते ही पुलिस ने मानक सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू करते हुए बम निरोधक दस्ता और खोजी कुत्ताें की टीम को मौके पर बुलाया। इसके बाद पूरे कोर्ट कॉम्प्लेक्स की गहन तलाशी ली गई।

Advertisement

कई घंटों तक चले इस सर्च ऑपरेशन के दौरान परिसर के हर कोने की बारीकी से जांच की गई। पुलिस अधीक्षक बलवीर सिंह ने बताया कि अब तक कोई भी संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई है, जिससे फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।

Advertisement

उल्लेखनीय है कि गणतंत्र दिवस समारोह के नजदीक आने से पहले इस तरह की धमकियों को लेकर सुरक्षा एजेंसियां पहले से ही सतर्क हैं। इन घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस और खुफिया एजेंसियों ने निगरानी और सतर्कता और बढ़ा दी है।

पुलिस ने धमकी भरे ई-मेल की तकनीकी जांच शुरू कर दी है। आईटी और साइबर विशेषज्ञों की मदद से ई-मेल की ट्रेसिंग की जा रही है, ताकि इसके पीछे मौजूद व्यक्ति या समूह की पहचान की जा सके। इसके साथ ही संबंधित केंद्रीय और राज्य स्तरीय एजेंसियों से भी समन्वय स्थापित किया गया है।

प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और यदि कोई संदिग्ध गतिविधि नजर आए तो तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दें, ताकि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखा जा सके।

Advertisement
×