यह रोड मुसलमान के लिए नहीं है... दिल्ली-देहरादून राजमार्ग पर नारे लिखने वाली दो महिलाओं सहित तीन गिरफ्तार
Saharanpur Communal Slogan Case: वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने की कार्रवाई
Saharanpur Communal Slogan Case: पुलिस ने सहारनपुर जिले में दिल्ली-देहरादून राजमार्ग के किनारे बिहारीगढ़ इलाके में सड़क पर ''आपत्तिजनक नारे लिखकर सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश'' करने के आरोप में दो महिलाओं सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों को बृहस्पतिवार शाम को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने कहा कि दिल्ली-देहरादून राजमार्ग के किनारे बिहारीगढ़ इलाके में सड़क पर एक विशेष समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक नारे लिखकर सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई थी। बता दें, सड़क पर "यह रोड मुसलमान के लिए नहीं है" लिखा गया था। हालांकि बाद में इसे मिटा दिया गया।
पुलिस ने बताया कि इस प्रयास को विफल कर दिया गया और मामले की जांच से पता चला कि इसमें शामिल लोग हिंदू रक्षा दल से जुड़े थे। पुलिस ने शांति भंग हो सकने और दंगों की आशंका के कारण कार्रवाई करते हुए बृहस्पतिवार की शाम को दो युवतियों सहित तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। उन पर दंगे भड़काने की साजिश रचने का आरोप है।
बिहारीगढ़ थाने के प्रभारी अक्षय शर्मा ने शुक्रवार को 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि इन आरोपियों की पहचान देहरादून निवासी सुलेखा, शारदा और जितेंद्र राघव के रूप में हुई है। तीनों की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच है।
'मुसलमानों के लिए यह सड़क नहीं है'
दिल्ली-देहरादून National Highway NH-72A पर हिंदू रक्षा दल की जाहिल औरतों ने यह लिखा
यह नफ़रत औरतें महिलाओं और हिंदुओं के नाम पर कलंक हैं
चेहरे साफ़ दिख रहे हैं, तुरंत गिरफ़्तारी हो. क़ानून का डर नहीं है इन आतंकियों को
ढोंगी हिंदू कहीं की pic.twitter.com/fkZZqQLo2i
— Supriya Shrinate (@SupriyaShrinate) February 27, 2026
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का एक वीडियो 26 फरवरी को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें ये लोग सड़क पर आपत्तिजनक नारे लिखने के लिए 'स्प्रे पेंट' का इस्तेमाल करते नजर आ रहे थे। उस समय, 'हिंदू रक्षा दल' से जुड़े व्यक्तियों ने इस कृत्य की जिम्मेदारी ली थी।
“यह सड़क मुसलमानों के लिए नहीं है”
दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाइवे पर यह लिखने वाली हिंदू रक्षा दल की कार्यकर्ता सुलेखा और शारदा अब जेल में है. उनका एक साथी जितेन्द्र राघव भी पुलिस ने जेल भेजा है.
HRD की कार्यकर्ताओं ने नेशनल हाईवे पर धर्म को टारगेट करके यह वाक्य लिखा था. इस… https://t.co/51XNz2n5n3 pic.twitter.com/LTrt1F7ZuF
— Narendra Pratap (@hindipatrakar) March 12, 2026
पुलिस ने बताया कि इस घटना के संबंध में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के एक कर्मचारी ने बिहारीगढ़ थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया।

