Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

‘कैप्टन होने का मतलब यही है…’, शाहरुख खान ने मच्छार के साहस को किया सलाम

शाहरुख खान ने फ्लाईदुबई के पायलट स्मित मच्छार की सराहना की

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

अभिनेता शाहरुख खान ने आज कहा कि कैप्टन स्मित मच्छार ने अपनी जान से पहले विमान में सवार लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देकर "कैप्टन होने का मतलब क्या होता है" यह दिखाया। शाहरुख ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में मच्छार के साहस की सराहना की। उन्होंने कहा कि देश को आप पर गर्व है। मच्छार ने अपने सह-पायलट की विमान को कथित तौर पर दुर्घटनाग्रस्त करने की कोशिश को नाकाम कर दिया था। दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई इस उड़ान में 27 बच्चों समेत 174 यात्री सवार थे। घटना बुधवार की है।

अभिनेता खान ने लिखा कि कैप्टन स्मित मच्छार, जब सबसे ज्यादा जरूरत थी, तब आप मजबूती से डटे रहे!! विपरीत परिस्थितियों का सामना करना और अपनी सुरक्षा दांव पर लगाना आसान नहीं है। आपने ऐसा ही किया, विमान में सवार लोगों की रक्षा की और हमें दिखाया कि कैप्टन होने का क्या मतलब होता है। यह साहस और कर्तव्य का सच्चा प्रदर्शन है। आपके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

Advertisement

फ्लाईदुबई के विमान ने बुधवार को आपातकालीन संकेत भेजे थे और 34,000 फुट की ऊंचाई से 17,000 फुट से अधिक की तेज गिरावट के बाद सऊदी अरब के ताबुक शहर स्थित युवराज सुल्तान बिन अब्दुलअजीज हवाई अड्डे की ओर उसका मार्ग बदल दिया गया था। शुक्रवार को मच्छार ने अस्पताल से वीडियो कॉल के जरिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से बात की और घटना के बारे में जानकारी दी।

Advertisement

Advertisement
×