Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Grand Independence Day Sale
search-icon-img
Advertisement

यह बार का आंतरिक मामला.... सोनम वांगचुक याचिका पर SC का बड़ा फैसला, SCBA के प्रस्ताव पर रोक लगाने से किया इनकार

'बार' की लोकतांत्रिक प्रक्रिया में हस्तक्षेप नहीं कर सकते : उच्चतम न्यायालय

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सांकेतिक फ़ोटो
Advertisement

SCBA Resolution Dispute : सुप्रीम कोर्ट ने 'सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन' (एससीबीए) को कोई एकतरफा प्रस्ताव पारित करने से रोकने से इनकार करते हुए बुधवार को कहा कि वह 'बार' की लोकतांत्रिक प्रक्रिया में हस्तक्षेप नहीं कर सकता। भारत के प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची एवं न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ ने याचिका पर विचार करने से इनकार करते हुए कहा कि यह एसोसिएशन का आंतरिक मामला है।

पीठ ने याचिकाकर्ता से अपनी शिकायतों को लेकर एससीबीए की चुनाव समिति से संपर्क करने को कहा। शीर्ष अदालत आशीष गोपाल गर्ग की उस याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के प्रति एकजुटता व्यक्त करने वाले एससीबीए के प्रस्ताव पर आपत्ति जताई गई थी।

Advertisement

याचिका में चुनाव होने तक एससीबीए को कोई भी प्रस्ताव पारित करने से रोकने का निर्देश देने का अनुरोध किया गया था। एससीबीए ने वांगचुक से अपना अनशन समाप्त करने की 16 जुलाई को अपील की थी। वांगचुक ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) से जुड़े मुद्दों और शिक्षा व्यवस्था की व्यापक स्थिति की ओर ध्यान आकर्षित करने के लिए अनशन किया था।

Advertisement

Advertisement
×