Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

तेल-गैस की कमी नहीं, घबराइये मत : हरदीप पुरी

एलपीजी उत्पादन में 28 प्रतिशत की बढ़ोतरी

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
लोकसभा में जानकारी देते केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी।
Advertisement

केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि देश में पेट्रोल, डीजल और केरोसिन की कोई कमी नहीं है। एलपीजी उत्पादन में पिछले पांच दिनों में 28 प्रतिशत वृद्धि हुई है। पुरी ने लोकसभा में बताया कि सरकार की प्राथमिकता है कि भारत के 33 करोड़ परिवारों की रसोई में गैस की कमी न हो और इसके लिए अफवाहों को फैलने से रोका जाए।

Advertisement

पुरी ने होर्मुज जलडमरूमध्य में हालिया तनाव का जिक्र करते हुए कहा कि वैश्विक संकट के बावजूद भारत ने अपनी कच्चे तेल की आपूर्ति सुरक्षित रखी है। उन्होंने बताया कि कच्चे तेल का लगभग 45 प्रतिशत होर्मुज मार्ग से आता है, जबकि अब गैर-होर्मुज स्रोतों से आयात बढ़कर 70 प्रतिशत हो गया है। भारत अब 40 देशों से कच्चा तेल आयात करता है, जो 2006-07 में 27 देशों तक सीमित था।

Advertisement

उन्होंने कहा कि देश में रिफाइनरियां उच्च क्षमता से काम कर रही हैं, कई मामलों में शत-प्रतिशत से अधिक। पेट्रोल, डीजल, एटीएफ और केरोसिन की आपूर्ति सामान्य है और खुदरा विक्रेता के पास पर्याप्त भंडार मौजूद है। घरेलू एलपीजी सिलेंडर की डिलीवरी का समय ढाई दिन है और अस्पतालों, स्कूलों व शिक्षण संस्थानों में निर्बाध आपूर्ति प्राथमिकता के साथ की जा रही है।

पुरी ने एलपीजी सिलेंडर के मूल्य और वितरण प्रबंधन का भी जिक्र किया। बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर का मूल्य 913 रुपये है, जबकि बाजार मूल्य लगभग 987 रुपये है। उन्होंने कहा कि देश में स्कूल खुले हैं, ईंधन सामान्य तरीके से उपलब्ध है।

Advertisement
×