Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

धंसी सड़क, हटा मलबा... भूस्खलन के बाद खुला देहरादून-मसूरी रास्ता, अभी इन वाहनों पर रहेगी रोक

देहरादून-मसूरी रोड पर हल्के वाहनों की आवाजाही बहाल

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सांकेतिक चित्र
Advertisement

Dehradun-Mussoorie Landslide : भारी बारिश के दौरान क्षतिग्रस्त होने के बाद बंद कर दिए गए देहरादून-मसूरी मार्ग को मलबा हटाने के बाद मंगलवार सुबह हल्के वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया। अधिकारियों के मुताबिक, लोक निर्माण विभाग की टीम ने कोल्हूखेत के निकट भूस्खलन के मलबे को हटाकर देहरादून-मसूरी रोड को आंशिक रूप से यातायात के लिए खोल दिया। हालांकि, अभी मार्ग केवल हल्के वाहनों के लिए खोला गया है।

मसूरी के उप जिलाधिकारी राहुल आनंद ने बताया कि मार्ग को सुचारू करने का काम लगातार जारी है लेकिन बारिश के कारण इसमें बाधा आ रही है। उन्होंने कहा कि अगर मौसम ठीक रहा तो मंगलवार रात तक मार्ग के दुरुस्त होने की उम्मीद है। सोमवार को भारी बारिश के कारण पुश्ता ढहने से सड़क धंस गयी और उसमें मोटी-मोटी दरारें उभर आयीं जिसके बाद प्रशासन ने आमजन की सुरक्षा के मद्देनजर उसे तत्काल यातायात के लिए बंद कर दिया था।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×