Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

मुझे कौन मिलेगा, यह पुलिस तय नहीं करेगी; सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात SI पर भड़के CJP प्रमुख दीपके, CID निगरानी का भी आरोप

दीपके ने सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी को हटाने की मांग की, कहा- दिल्ली पुलिस जैसा व्यवहार मत करो

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Abhijeet Deepke Video : कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संयोजक अभिजीत दीपके ने शुक्रवार को अपने आवास पर सुरक्षा ड्यूटी में तैनात एक उपनिरीक्षक पर उनसे मिलने आने वाले लोगों को रोकने का आरोप लगाते उसे वहां से हटाने की मांग की। दीपके ने आरोप लगाया कि संबंधित पुलिस अधिकारी आगंतुकों के साथ ''सख्त'' व्यवहार करता है और उनके आवास पर आने-जाने वाले लोगों की आवाजाही पर रोक लगाने तथा निगरानी करने का प्रयास कर रहा है।

उन्होंने धमकियां मिलने और उनके आवास पर जुटने वाली भीड़ को देखते हुए सुरक्षा उपलब्ध कराए जाने का जिक्र करते हुए यह भी आरोप लगाया कि राज्य सीआईडी के सादे कपड़ों में तैनात कर्मी उनके घर के आसपास घूमते हैं और बाद में 'हिट स्प्रे' नाम के सोशल मीडिया समूह में इसकी जानकारी साझा करते हैं। सोशल मीडिया पर दो वीडियो वायरल हुए हैं, जिनमें सीजेपी संस्थापक पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी से फोन पर और अपने आवास पर तैनात एक उपनिरीक्षक से बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं।

Advertisement

वीडियो में दीपके सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात उपनिरीक्षक को फटकार लगाते हुए और उसे अपने आवास की सुरक्षा ड्यूटी से हटाने की मांग करते हुए सुनाई देते हैं। एक वीडियो में सादे कपड़ों में मौजूद उपनिरीक्षक से दीपके कहते सुनाई देते हैं, ''जब मैं लोगों को खुद अपने घर बुला रहा हूं तो उन्हें अंदर आने देने में क्या दिक्कत है? आप दिल्ली पुलिस की तरह व्यवहार क्यों कर रहे हैं? आज तक कोई समस्या नहीं हुई। मैं आपको पहली बार देख रहा हूं। पुलिस मुझे यह नहीं बताएगी कि मुझे किससे मिलना है और किससे नहीं।'' दीपके ने उपनिरीक्षक से कहा, ''आप कृपया बाहर जाइए। मैं आपको अपने घर में नहीं चाहता।'' उपनिरीक्षक की पहचान सुरेश के रूप में हुई है।

Advertisement

Advertisement
×