Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

आसमान में मंडराता रहा विमान, लेजर लाइट की चमक से पायलट कुछ पल के लिए हुआ भ्रमित

कोलकाता हवाई अड्डे पर उतरने से पहले विमान ने चक्कर काटा

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

कुआलालंपुर से शनिवार को 159 यात्रियों लेकर कोलकाता आ रही मलेशिया एयरलाइंस की उड़ान एमएच-184 के लिए यहां नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई (एनएससीबीआई) अड्डे पर उतरने के दौरान तब समस्या खड़ी हो गई जब पायलट का ध्यान 'लेजर बीम' से भटक गया था। हवाई अड्डा सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि इस उड़ान को शनिवार रात 11:20 बजे उतरना था, लेकिन जब विमान रनवे से लगभग आठ नॉटिकल मील दूर था, तो पायलट ने कथित तौर पर मध्यमग्राम-बारासात की तरफ से कॉकपिट की ओर आती हुई एक तेज 'लेजर लाइट' नजर आई। विमान रात करीब 11 बजकर 25 मिनट पर विमानतल पर उतरा तथा सभी यात्री एवं चालक दल के सदस्य सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

Advertisement

अचानक 'लेजर लाइट' की चमक से पायलट की नजर पर असर पड़ा। वह कुछ पल के लिए भ्रमित हो गया, जिसकी वजह से विमान तय समय पर उतर नहीं कर सका और दोबारा उतरने की कोशिश करने से पहले उसे आसमान में चक्कर लगाने पड़े। इस घटना के बाद एयरलाइन ने हवाई अड्डा अधिकारियों को जानकारी दी। कोलकाता हवाई अड्डा अधिकारियों ने एनएससीबीआई थाने में शिकायत भी दर्ज कराई।

Advertisement

कोलकाता हवाई अड्डे के निदेशक विक्रम सिंह ने कहा कि हवाई अड्डे के आस-पास 'लेजर लाइट' का इस्तेमाल मना है, लेकिन ऐसी घटनाएं कभी-कभी होती हैं। इनसे विमानों के परिचालन पर असर पड़ सकता है। यह मामला पुलिस अधिकारियों के ध्यान में लाया गया है और वे इसकी जांच कर रहे हैं। पायलटों ने पहले भी प्रस्थान एवं आगमन के दौरान 'लेजर बीम' से अपनी नजर पर असर पड़ने की शिकायतें की हैं।

Advertisement
×