Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

नीलोखेड़ी-तरावड़ी के सेक्टर 16 का बदलेगा नक्शा, सरकार ने Sectoral Plan संशोधन को दी सैद्धांतिक मंजूरी

Haryana News: आवासीय, कमर्शियल और पब्लिक यूटिलिटी क्षेत्रों का पुनर्गठन प्रस्तावित

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Haryana News:  हरियाणा के टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने नीलोखेड़ी-तरावड़ी क्षेत्र के मास्टर प्लान 2041 में बड़ा बदलाव किया है। 2041 की संभावित आबादी के हिसाब से यहां विकसित किए जा रहे सेक्टर-16 के सेक्टोरल प्लानिंग में संशोधन को सैद्धांतिक मंजूरी सरकार ने दी है। विभाग ने इस संबंध में पब्लिक नोटिस जारी कर आम जनता से 30 दिनों के भीतर आपत्तियां/सुझाव आमंत्रित किए हैं।

विभाग ने पहले से स्वीकृत सेक्टोरल प्लान और नए प्रस्तावित सेक्टोरल प्लान दोनों की स्कैन कॉपी अपनी वेबसाइट पर उपलब्ध कराई है। संशोधित प्लान के तहत सेक्टर-16 में आवासीय, वाणिज्यिक व पब्लिक यूटिलिटी क्षेत्र का नया पुनर्गठन किया गया है। मुख्य सड़कों, ग्रीन बेल्ट, ओपन स्पेसेस और यूटिलिटी जोन का भी नये तरीके से निर्धारण किया है। प्रस्तावित रोड नेटवर्क और मजबूत होगा।

Advertisement

प्लान के मानचित्र में पुराने व नए क्षेत्रों का स्पष्ट विभाजन और रिहायशी क्षेत्र, कमर्शियल जोन व जनसुविधाओं के क्षैत्र की नई सीमा तय की हैं। इस बदलाव से कई प्लॉटों व मार्गों की दिशा भी बदली जा सकेगी। पब्लिक नोटिस में कहा गया है कि कोई भी व्यक्ति इस प्रस्तावित संशोधन के खिलाफ एसटीपी पंचकूला के कार्यालय में 30 दिनों के भीतर अपनी लिखित आपत्ति दाखिल कर सकता है। देर से मिली आपत्तियां स्वीकार नहीं होंगी।

Advertisement

आपत्तियों का होगी तकनीकी मूल्यांकन

इसके बाद एसटीपी पंचकूला की टीम 15 दिनों में सभी आपत्तियों का तकनीकी मूल्यांकन करेगी। रिपोर्ट निदेशालय को भेजी जाएगी। अंतिम निर्णय वहीं से होगा। यह प्रक्रिया इस बात को सुनिश्चित करती है कि किसी भी विकासात्मक परिवर्तन से स्थानीय निवासियों, निवेशकों और संस्थानों को प्रभावित न होने दिया जाए, या उनकी चिंताओं का समाधान पहले ही कर दिया जाए।

करनाल बेल्ट के विकास में नया मोड़

माना जा रहा है कि नीलोखेड़ी-तरावड़ी तरावड़ी क्षेत्र एनएच-44 कॉरिडोर पर होने के कारण तेजी से विकसित हो रहा है। सेक्टर-16 की नई जोनिंग नए कमर्शियल केंद्रों के लिए रास्ता खोलेगी। पब्लिक यूटिलिटी जोन के विस्तार से सरकारी सेवाओं का ढांचा मजबूत होगा। आवासीय क्षेत्र का व्यवस्थित विस्तार सुनिश्चित होगा। कमर्शियल जोन के आसपास नए मार्ग, ग्रीन बेल्ट और लिंक रोड दिखाए गए हैं, जो भविष्य में क्षेत्र की कनेक्टिविटी को महत्वपूर्ण रूप से सुधारेंगे।

Advertisement
×