Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

The Kerala Story 2 : विवादों के बावजूद पहले दिन नहीं दिखा खास उत्साह, बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत

'द केरल स्टोरी 2': फिल्म की रिलीज के पहले दिन टिकटों की बिक्री धीमी रही

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

The Kerala Story 2 : केरल हाई कोर्ट द्वारा 'द केरल स्टोरी 2-गोज बियॉन्ड' फिल्म की रिलीज को मंजूरी दिए जाने के एक दिन बाद सिनेमाघरों में फिल्म के टिकटों की बिक्री धीमी रही। हालांकि, थिएटर मालिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में टिकटों की बिक्री में तेजी आने की उम्मीद है। ऑनलाइन मूवी टिकट बुकिंग ऐप बुकमाईशो के आंकड़ों के अनुसार, राज्य की राजधानी के कुछ सिनेमाघरों में टिकटों की बिक्री बेहद कम है।

'बुकमाईशो' के आंकड़ों के मुताबिक, तिरुवनंतपुरम के लुलु मॉल स्थित पीवीआर थिएटर में पूर्वाह्न 10 बजे तक दिन के चार शो के लिए केवल 68 बुकिंग प्राप्त हुई थीं। कोच्चि के लोकप्रिय 'शेनॉय थिएटर' के मालिक सुरेश ने बताया कि दिन के चार शो के लिए लगभग 50 प्रतिशत बुकिंग हुई हैं। उन्होंने पीटीआई-भाषा को बताया कि शाम और रात के शो के लिए बुकिंग ज्यादा हो रही है। सुरेश ने बताया कि आने वाले दिनों में दिखाए जाने वाले शो की संख्या पहले दिन की टिकट बिक्री के आधार पर तय की जाएगी।

Advertisement

उन्होंने यह भी बताया कि जब पहली फिल्म 'द केरल स्टोरी' 2023 में रिलीज हुई थी, तब भी शुरुआत धीमी रही थी। सुरेश ने कहा कि बुकिंग धीरे-धीरे बढ़ी और अच्छा कलेक्शन हुआ। कोझिकोड शहर के क्राउन थिएटर में भी 2023 में इसी तरह का रुझान देखने को मिला था। 'क्राउन थिएटर' के मालिक विनोद अय्यर ने पीटीआई-भाषा को बताया कि इस बार, उनके थिएटर में दिन भर में निर्धारित चार शो के लिए बुकिंग "बहुत कम" है। उन्होंने कहा कि इसकी वजह यह हो सकती है कि शुक्रवार को बुकिंग देर से शुरू हुई और लोग शायद फैसला लेने से पहले समीक्षाओं का इंतजार कर रहे हों।

Advertisement

अय्यर ने कहा कि शहर के कई अन्य सिनेमाघरों में भी बुकिंग बहुत कम है और कुछ सिनेमाघरों ने तो शो रद्द भी कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि आने वाले दिनों में हालात पहले की तरह सुधरेंगे। केरल हाई कोर्ट की खंडपीठ ने शुक्रवार को एकल न्यायाधीश के उस आदेश पर रोक लगा दी थी, जिसके तहत फिल्म की रिलीज15 दिनों के लिए स्थगित कर दी गई थी। खंडपीठ के फैसले से 'द केरल स्टोरी 2-गोज बियॉन्ड' की रिलीज का रास्ता साफ हो गया।

Advertisement
×