आज शाम 4 बजे विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करेगा Election Commission of India, 5 राज्यों में चुनाव कार्यक्रम जारी होगा
ECI Press Conference: पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु, असम और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में होने हैं चुनाव
ECI Press Conference: भारत निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) आज रविवार शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान करेगा। चुनाव आयोग ने इसके लिए आधिकारिक प्रेस ब्रीफिंग बुलाई है, जिसमें पूरे चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी।
जिन राज्यों में चुनाव होने हैं उनमें पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु, असम और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी शामिल हैं। इन सभी राज्यों की विधानसभाओं का कार्यकाल मई और जून के बीच अलग-अलग तारीखों पर समाप्त हो रहा है। ऐसे में चुनाव आयोग संवैधानिक प्रक्रिया के तहत नई सरकारों के गठन के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित करेगा।
चुनाव की तैयारी के तहत चारों राज्यों और पुडुचेरी के लिए मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रक्रिया के तहत पहले ही किया जा चुका है। चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के बाद इन राज्यों में आदर्श आचार संहिता तुरंत प्रभाव से लागू हो जाएगी।

