Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

पलटू मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंताएं

मंगलवार तक आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की आशंका, पहाड़ों पर जारी बर्फबारी

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
गुरुग्राम में शनिवार को आंधी-बूंदाबांदी के बाद खराब फसल को देखता एक किसान। -प्रेट्र
Advertisement

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण शनिवार को दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ में बारिश और तेज हवाओं के कारण पारे में तो गिरावट आई, लेकिन कई जगह खेतों में कटने को तैयार फसलों पर बुरा प्रभाव पड़ने के समाचार हैं। उधर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर में भी कई जगह बारिश और बर्फबारी के कारण मौसम का मिजाज बदला। कश्मीर में जहां भूस्खलन के कारण अनेक जगह आवाजाही पर असर पड़ा, वहीं हिमाचल प्रदेश में पर्यटकों की भीड़ एवं ताजा बर्फबारी से लंबा जाम लगा। इस बीच, मौसम विभाग का कहना है कि अभी तीन-चार दिन मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा। इसके चलते पर्यटन उद्योग से जुड़े लोगों के तो चेहरे खिल गए हैं, लेकिन किसानों की चिंताएं बढ़ गयी हैं।

मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण कई राज्यों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि हो रही है। रविवार और साेमवार के लिए उत्तर भारत के कई राज्यों में आंधी-तूफान के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गयी है। इस बीच, अनेक जगहों पर किसानों के चेहरों पर चिंताएं देखी गयीं। तेज हवाओं के कारण कटने को तैयार फसल बिछ गयी। हालांकि अभी नुकसान का आकलन नहीं किया गया है। मौसम विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि वे अनाज को ढककर या सुरक्षित स्थान पर रखें ताकि उन्हें भीगने से बचाया जा सके।

Advertisement

Advertisement

पेशावर राज कपूर की हवेली का हिस्सा ढहा

पेशावर (एजेंसी) : बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता राज कपूर की हवेली का एक हिस्सा पेशावर में हाल ही में हुई भारी बारिश और भूकंप के कारण ढह गया। यह हवेली अभिनेता पृथ्वीराज कपूर का पैतृक घर है। इस मकान का निर्माण उनके पिता दीवान बशेश्वरनाथ कपूर ने 1918 से 1922 के बीच कराया था। अभिनेता राज कपूर और त्रिलोक कपूर का जन्म भी इसी हवेली में हुआ था।

Advertisement
×