Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

सुखबीर बादल पर हमला करने वाला कानून-कॉमर्स में ग्रेजुएट, 2 साल से गुरुद्वारे में था सेवादार; नशे की समस्या से थी नाराजगी

सुखबीर सिंह बादल पर हमला: पुणे का रहने वाला हमलावर, नांदेड़ गुरुद्वारे में सेवादार के रूप में कर रहा था काम... ATS भी जांच में जुटी

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Sukhbir Badal Attack : महाराष्ट्र के नांदेड़ शहर के पास एक गुरुद्वारे में बृहस्पतिवार को शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल पर कथित रूप से हमला करने वाला व्यक्ति पिछले दो वर्षों से वहां 'सेवादार' के रूप में काम कर रहा था और पुणे का रहने वाला है। इससे पहले पुलिस ने बताया था कि हमलावर सिखों के 'निहंग' संमुदाय से जुड़ा है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी जसपाल सिंह की उम्र 60 से 62 वर्ष के बीच है और वह गुरुद्वारा माता साहिब देवान जी मुगत में सेवादार या स्वयंसेवक के रूप में काम कर रहा था।

नांदेड़ के पुलिस अधीक्षक नीलाभ रोहन ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ के दौरान उसने पंजाब में नशे की समस्या का जिक्र किया, लेकिन बादल पर हमला करने के उसके वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधक दस्ता भी पुलिस के साथ मिलकर मामले की जांच कर रहा है। उन्होंने बताया कि सुखबीर सिंह बादल की हालत स्थिर है।

Advertisement

उन्होंने कहा, "हमने उसे गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ जारी है। हम उसकी पृष्ठभूमि की जांच कर रहे हैं... शुरुआत में उसने कहा कि वह पंजाब में नशे की समस्या को लेकर नाराज था। लेकिन हमले का वास्तविक कारण विस्तृत जांच के बाद ही सामने आएगा। हमें हमलावर के किसी गिरोह से संबंध या आपराधिक पृष्ठभूमि के बारे में भी अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है।''

Advertisement

एसपी रोहन ने बताया कि जसपाल सिंह के पास कॉमर्स और कानून की डिग्रियां हैं और वह अपने परिवार के साथ पुणे में रहता है। हालांकि, वह नांदेड़ में अकेला रह रहा था। पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर करीब अपराह्न 1:45 बजे नांदेड़ से लगभग 15 किलोमीटर दूर स्थित गुरुद्वारा माता साहिब देवान जी मुगत में हमला किया गया। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनके दाहिने हाथ में दो से तीन टांके लगाए गए।

Advertisement
×