Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

PM मोदी के जींद दौरे की तैयारियों में जुटा प्रशासन, चीफ सेक्रेटरी अनुराग रस्तोगी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

17 जुलाई को प्रधानमंत्री करेंगे हाइड्रोजन प्लांट का उद्घाटन और जनसभा को संबोधित; मुख्य सचिव ने अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था में कोई कमी न रखने के दिए निर्देश

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी बुधवार को जींद के पुलिस लाइन मैदान में पीएम मोदी के हेलीकॉप्टर के लिए बनाए जाने वाले हेलीपेड के निरीक्षण के दौरान डीसी से बात करते हुए। हप्र
Advertisement

PM Modi Jind Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 जुलाई को प्रस्तावित जींद दौरे को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी बुधवार दोपहर जींद पहुंचे और उन्होंने दौरे से जुड़ी व्यवस्थाओं का ग्राउंड जीरो पर जाकर निरीक्षण किया।

जींद पहुंचने पर रेस्ट हाउस में पुलिस की ओर से मुख्य सचिव को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद उन्होंने पुलिस लाइन मैदान का दौरा किया, जहां प्रधानमंत्री के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग प्रस्तावित है। उन्होंने वहां सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

Advertisement

इसके बाद मुख्य सचिव जींद रेलवे जंक्शन पहुंचे, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हाइड्रोजन प्लांट का उद्घाटन किया जाना प्रस्तावित है। उन्होंने प्लांट स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों से तैयारियों की प्रगति की जानकारी ली।

Advertisement

रैली स्थल का भी किया निरीक्षण

मुख्य सचिव ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पिंडारा स्थित नए बस अड्डे के सामने प्रस्तावित जनसभा स्थल का भी दौरा किया। उन्होंने मंच, पार्किंग, लोगों की आवाजाही, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य आवश्यक इंतजामों को लेकर अधिकारियों से चर्चा की।

अपने जींद प्रवास के दौरान अनुराग रस्तोगी ने जींद की उपायुक्त, हिसार मंडल की आयुक्त, जींद के पुलिस अधीक्षक और हिसार के पुलिस महानिरीक्षक समेत वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की।

बैठक में उन्होंने प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से समीक्षा की। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से जुड़े सभी इंतजाम समय पर पूरे किए जाएं और सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर कोई कमी नहीं रहनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि वीवीआईपी दौरे को देखते हुए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ काम करें, ताकि कार्यक्रम सुचारु और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।

Advertisement
×