Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Thane News : इंसानियत शर्मसार... आवारा कुत्ते की पीट-पीटकर की बेरहमी से हत्या, पुलिस कर रही जांच

ठाणे में एक आवारा कुत्ते को पीट-पीटकर मार डाला; पुलिस जांच शुरू

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सांकेतिक फाइल फोटो।
Advertisement

Thane News : महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक आवासीय सोसाइटी में एक आवारा कुत्ते को कथित तौर पर पीट-पीटकर मार डाला गया, जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। यह घटना रविवार रात को कल्याण के भोइरवाड़ी में घटी।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कुछ वीडियो में लोग रिहायशी इलाके में लाठियां लेकर चलते हुए दिखाई दे रहे हैं। खड़कपाड़ा थाने के एक अधिकारी ने बताया कि बाद में कुत्ते का शव आवासीय सोसाइटी के पार्किंग स्थल में मिला, जिस पर चोट के निशान थे। इस घटना के बाद एक स्थानीय व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई।

Advertisement

प्लांट्स एंड एनिमल्स वेलफेयर सोसाइटी (पीएडब्ल्यूएस) के प्रतिनिधियों ने भी पुलिस से इस मामले पर बातचीत की। अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने सोमवार को अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस अपराधियों की पहचान करने के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।

Advertisement

Advertisement
×