Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Textile Market Fire : अहमदाबाद के कपड़ा बाजार में आग लगने से मची अफरा-तफरी, 25 से ज्यादा दुकानें जलकर खाक

अहमदाबाद के थोक कपड़ा बाजार में लगी आग, करीब 25 दुकानें जलकर खाक हुईं

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Textile Market Fire : गुजरात के अहमदाबाद स्थित कालूपुर इलाके में बुधवार अपराह्न एक थोक कपड़ा बाजार में आग लगने से 25 से अधिक दुकानें जलकर खाक हो गईं। हालांकि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

Advertisement

मुख्य अग्निशमन अधिकारी अमित डोंगरे 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि आग लगने की सूचना अपराह्न 1.35 बजे मिली और आग बुझाने के लिए रेवड़ी बाजार में लगभग 36 दमकल गाड़ियां भेजी गईं। उन्होंने बताया कि आग ने कपड़ा बाजार की 25 से अधिक दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि, इस आग में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

Advertisement

डोंगरे के मुताबिक आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन दुकानों में बड़ी मात्रा में कपड़े होने की वजह से आग तेजी से फैली। हमदाबाद का रेवड़ी बाजार भीड़-भाड़ वाला कपड़ों का एक थोक बाजार है।

Advertisement
×