Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Grand Independence Day Sale
search-icon-img
Advertisement

TET 2026 पेपर लीक से मचा बवाल, राहुल गांधी ने BJP सरकार पर बोला हमला

यह सिर्फ पेपर लीक नहीं, यह युवाओं के भविष्य की चोरी है

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
राहुल गांधी। फाइल फोटो
Advertisement

कांग्रेस ने महाराष्ट्र में शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET)-2026 का प्रश्नपत्र कथित तौर पर लीक होने और परीक्षा स्थगित किए जाने को लेकर शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि शिक्षा तथा परीक्षा व्यवस्था को ''वसूली का सिस्टम'' बना दिया गया है। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दावा किया कि यह सिर्फ पेपर लीक नहीं, बल्कि युवाओ के भविष्य की चोरी है। लोकसभा में विपक्ष के नेता ने 'एक्स' पर पोस्ट किया, ''एक और पेपर लीक।

एक और परीक्षा रद्द। इस बार महाराष्ट्र का टीईटी। उन्होंने आरोप लगाया कि देश की शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था को वसूली का सिस्टम बना दिया गया है, जिससे देश का हर युवा असुरक्षित है। राहुल गांधी ने कहा कि यह सिर्फ पेपर लीक नहीं, यह युवाओं के भविष्य की चोरी है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने कहा कि युवाओं, जागो! जब तक अपनी आवाज बुलंद नहीं करोगे, तब तक तुम्हारे भविष्य के साथ यही आतंक चलता रहेगा। एक बार फिर तुम्हारे साथ धोखा हुआ है। महाराष्ट्र में टीईटी का पेपर लीक हो गया और परीक्षा टल गई।

Advertisement

नीट, सीबीएसई, एसएससी, सीयूईटी और अब टीईटी... यह सिलसिला तभी बंद होगा, जब आंदोलन खड़ा करके अपनी ताकत दिखाओगे। उन्होंने कहा कि जब तक ऐसा नहीं होगा, तब तक भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री की आपके प्रति कोई जवाबदेही नहीं बनेगी। न वे परीक्षाओं में भ्रष्टाचार पर लगाम लगाएंगे, न आपके भविष्य की जिम्मेदारी लेंगे।

Advertisement

उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र में रविवार को होने वाली टीईटी-2026 को शनिवार को स्थगित कर दिया गया। अधिकारियों के अनुसार, ठाणे जिले के भिवंडी में हुई एक छापेमारी के दौरान कुछ लोगों के पास ऐसे कई प्रश्न मिले, जो वास्तविक प्रश्नपत्र के सवालों से मिलते-जुलते थे, जिसके बाद परीक्षा स्थगित करने का फैसला किया गया।

Advertisement
×