Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

Terrorist Arrested: पश्चिम बंगाल से जैश-ए-मोहम्मद का संदिग्ध सदस्य गिरफ्तार, सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटीं

Terrorist Arrested: पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्धमान जिले से जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के एक संदिग्ध सदस्य को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, जांच एजेंसियां उसके किसी बड़े आतंकी नेटवर्क से संभावित संबंधों की भी जांच कर रही हैं।...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सांकेतिक फोटो
Advertisement

Terrorist Arrested: पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्धमान जिले से जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के एक संदिग्ध सदस्य को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, जांच एजेंसियां उसके किसी बड़े आतंकी नेटवर्क से संभावित संबंधों की भी जांच कर रही हैं। राज्य पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने हामिद मंडल को बृहस्पतिवार देर रात बर्धमान शहर के एक आवासीय परिसर में किराये के फ्लैट से गिरफ्तार किया।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मंडल पिछले दो से तीन महीनों से उस फ्लैट में रह रहा था, ताकि कानून प्रवर्तन एजेंसियों की नजर से बचा रह सके। पुलिस ने बताया कि उसके मोबाइल फोन और अन्य दस्तावेजों से मिले साक्ष्यों से संकेत मिला है कि वह मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से जुड़ी जानकारी एकत्र कर रहा था। इसके बाद जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि क्या वह किसी हमले की योजना बना रहा था।

Advertisement

पुलिस के अनुसार, मंडल के पाकिस्तान स्थित प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े होने का संदेह है। उसे सज्जाद भट्ट का करीबी सहयोगी भी माना जा रहा है, जिसे 2019 के पुलवामा आतंकी हमले के कथित मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक माना जाता है। गिरफ्तार आरोपी को शुक्रवार को बर्धमान की एक अदालत में पेश किया गया।

Advertisement

उल्लेखनीय है कि पुलवामा में 14 फरवरी 2019 को पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से लदी कार से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों को ले जा रही बस को टक्कर मार दी थी। इस हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे।

Advertisement
×