Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Grand Independence Day Sale
search-icon-img
Advertisement

Temple Row Protest: भाजपा ने हिंदुओं की भावनाओं से खिलवाड़ किया, उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप

Temple Row Protest: शिवसेना  के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने अयोध्या के राम मंदिर को मिले चंदे में कथित गबन का मुद्दा उठाते हुए 'हिंदुत्व' को लेकर भारतीय जनता पार्टी  पर शनिवार को निशाना साधा और उस पर हिंदुओं की भावनाओं...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
उद्धव ठाकरे. फाइल फोटो: पीटीआई
Advertisement

Temple Row Protest: शिवसेना  के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने अयोध्या के राम मंदिर को मिले चंदे में कथित गबन का मुद्दा उठाते हुए 'हिंदुत्व' को लेकर भारतीय जनता पार्टी  पर शनिवार को निशाना साधा और उस पर हिंदुओं की भावनाओं से खिलवाड़ कर उन्हें धोखा देने का आरोप लगाया।

ठाकरे ने 'भाजपा-मुक्त राम' के लिए आंदोलन का नेतृत्व करने का भी संकल्प लिया। उन्होंने शिवसेना में शामिल हो चुके पार्टी के बागी सांसद संजय देशमुख के यवतमाल-वाशिम निर्वाचन क्षेत्र में एक रैली को संबोधित करते हुए भाजपा पर वास्तविक मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए राजनीतिक दलों को तोड़ने का आरोप लगाया।

Advertisement

उन्होंने कहा, ''असली हिंदुत्व मानवता की शिक्षा देता है। हम मंदिरों को लूटने वाले आपके (भाजपा के) हिंदुत्व को खारिज करते हैं। हम 'भाजपा-मुक्त राम' चाहते हैं और शिवसेना (उबाठा) ऐसे आंदोलनों का नेतृत्व करेगी।''

Advertisement

अयोध्या के राम मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए दान के कथित गबन के मामले में गिरफ्तार सभी आठ आरोपियों को शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस मामले को लेकर राजनीतिक विवाद छिड़ा हुआ है। इस बीच जांचकर्ताओं ने आरोपियों के पास से अब तक 79.85 लाख रुपये बरामद करने का दावा किया है।

Advertisement
×