Tata-Ernakulam Express Train Fire: आंध्र प्रदेश में टाटा–एर्नाकुलम एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, एक यात्री की जिंदा जलकर मौत
Tata-Ernakulam Express Train Fire: टाटा–एर्नाकुलम एक्सप्रेस ट्रेन के दो कोच में रविवार देर रात आंध्र प्रदेश के एलामंचिली के पास भीषण आग लगने से एक यात्री की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि सैकड़ों यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। यह हादसा...
Tata-Ernakulam Express Train Fire: टाटा–एर्नाकुलम एक्सप्रेस ट्रेन के दो कोच में रविवार देर रात आंध्र प्रदेश के एलामंचिली के पास भीषण आग लगने से एक यात्री की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि सैकड़ों यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। यह हादसा आधी रात के बाद करीब 1:30 बजे हुआ, जब ट्रेन आंध्र प्रदेश के एलामंचिली के पास से गुजर रही थी।
मीडिया रिपोर्ट्स में रेलवे सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि ट्रेन के पैंट्री कार से सटे B-1 और M-2 एसी कोच में अचानक आग की लपटें उठने लगीं। लोको पायलटों ने धुआं और आग देखते ही तत्काल ट्रेन को रोक दिया। हालांकि, जब तक दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचतीं, तब तक दोनों एसी कोच पूरी तरह जलकर खाक हो चुके थे। कोचों में घना धुआं भर जाने से यात्रियों में भगदड़ मच गई और कई यात्री जान बचाने के लिए ट्रेन से नीचे कूद गए।
A fire broke out in two coaches of the #TataErnakulamExpress near Elamanchili, Anakapalli early today. The loco pilot halted the train immediately and enabled mass evacuation.
Two coach caught fire in the accident.
Helpline number given below 👇 pic.twitter.com/lBdTfJD21w
— ECoR Railfans (@ecor_railfans) December 29, 2025
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस हादसे में विजयवाड़ा निवासी 70 वर्षीय चंद्रशेखर सुंदर की जिंदा जलने से मौत हो गई। वे B-1 एसी कोच में यात्रा कर रहे थे और आग की चपेट में आ गए। इसके अलावा, आग से प्रभावित दोनों कोचों में यात्रियों का सारा सामान जलकर नष्ट हो गया।
यह भी पढ़ें: Southern Mexico Train Accident: दक्षिणी मेक्सिको में इंटरओशनिक ट्रेन पटरी से उतरी, 13 की मौत, 98 घायल
दमकल विभाग की टीमों ने आसपास के फायर स्टेशनों से पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। एहतियात के तौर पर रेलवे प्रशासन ने एंबुलेंस भी मौके पर बुलाईं। हादसे के बाद करीब 2,000 यात्री स्टेशन पर फंस गए, जिन्हें ठंड में लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा।
रेल सेवाएं प्रभावित
इस घटना का असर विशाखापत्तनम–विजयवाड़ा रेल मार्ग पर भी पड़ा। इस रूट की कई ट्रेनों को रोकना पड़ा या देरी से चलाया गया। बाद में यात्रियों को अन्य कोचों में शिफ्ट किया गया और जले हुए कोच हटाने के बाद ट्रेन को आगे के सफर के लिए रवाना किया गया। रेलवे प्रशासन ने घटना की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। साथ ही यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया गया है।

